पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना झूलाघाट पुलिस एवं भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामान की गहनता से जांच की गई । अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा । चेकिंग अभियान के दौरान टीम द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाया गया, जिसमें संभावित संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई । इस प्रकार के अभियान सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होते हैं तथा आमजन के मन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करते हैं । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि सीमा क्षेत्र पूर्णतः सुरक्षित रह सके।
थाना झूलाघाट पुलिस और एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान |















Leave a Reply