पिथौरागढ़ | थाना थल में दो पक्ष आपसी लड़ाई-झगड़े की शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे । दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के दौरान, कुछ महिलाएं आपस में विवाद करते हुए थाना परिसर में ही लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गईं तथा एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगीं । स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस टीम द्वारा तत्काल हस्तक्षेप किया गया। अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट तथा महिला कांस्टेबल सविता ह्यांकी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित महिलाओं को शांति व्यवस्था भंग करने तथा सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव फैलाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया:
1. ललिता पत्नी कुंवर राम, निवासी थल
2. रेखा देवी पत्नी रंजीत कुमार, निवासी थल
3. पुष्पा देवी पत्नी विनोद कुमार, निवासी थल
गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । थाना थल पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में संयम व शांतिपूर्वक व्यवहार करें। सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने की किसी भी कार्रवाई पर कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।















Leave a Reply