शराब पीकर गाड़ी चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 4 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के अंतर्गत:
1- एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन राम आर्या मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गौतम निवासी भाटकोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

2- एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संजय राम निवासी ग्राम तीतर अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

3- थाना डीडीहाट में सूचना मिली कि कस्बा डीडीहाट में एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम के मौके पर पहुँचे जहां उक्त व्यकति हिमांशु बोरा उर्फ हैप्पी बोरा निवासी सिरौली डीडीहाट को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।

4- थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा चौकी प्रभारी चौकोड़ी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजेश महरा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचाना इन सभी प्रकार के मामलों में कुल 153 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *