पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं जनद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल (चौकी प्रभारी चण्डाक), का0 अरविन्द कुमार, का0 सुरेन्द्र धामी द्वारा गुप्त सूचना पर रोडवेज के पास स्थित लक्ष्मी भोजनालय में छापेमारी की गयी तो, ढाबा संचालक द्वारा लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने पर पुलिस टीम द्वारा, ढाबा संचालक पंकज भट्ट पुत्र बिशन दत्त भट्ट निवासी कृष्णापुरी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
निरीक्षक यातायात अय्यूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक कमाण्डर जीप चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया । पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उक्त वाहन को सीज किया गया । चालक के डीएल निलम्बन की कार्रवाई की जा रही है ।
डायल 112 में सूचना मिली कि कस्बा चौकोड़ी में एक व्यक्ति मनोज सिंह कार्की निवासी बूंगा गाड़, पांखू, हाल निकट चौकी चौकोड़ी द्वारा हल्ला गुल्ला, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर हाईवे पैट्रोल यूनिट से हे0का0 गिरीश चन्द्र मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 54 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई तथा कुल 1 वाहन सीज किया गया ।
















Leave a Reply