बेजुबान का सहारा बनी पिथौरागढ़ की फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस की फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम ने आज एक अद्भुत मानवीय कार्य किया और एक गाय की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बस्ते में एक गाय संकरी नाली में फंसी हुई है। सूचना के आधार पर फायर स्टेशन पिथौरागढ़ से एक यूनिट त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंची, जहां ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के पास गाय को फंसा हुआ पाया गया । घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार, गाय लगभग तीन घंटे से नाली में फंसी हुई थी और जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थी। फायर स्टेशन पिथौरागढ़ की रेस्क्यू टीम के लीडिंग फायरमैन महेश कनवाल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन में रोप और बल्ली का सहारा लिया गया, और बड़ी सतर्कता से गाय को सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू के बाद गाय को उसके मालिक ममता देवी के सुपुर्द किया गया । मौके पर मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने बेजुबान गाय की जान बचाकर मानवता की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। फायर यूनिट के अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण को देखकर सभी ने उनका आभार व्यक्त किया । यह रेस्क्यू ऑपरेशन एक उदाहरण है कि कैसे हमारी सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं न केवल मानव जीवन को बल्कि बेजुबान जीवों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं| रेस्क्यू टीम- लीडिंग फायरमैन महेश कनवाल, फायर मैन चालक महिपाल सिंह, फायरमैन जगदीश सिंह फायरमैन तरूण सिंह, राम सिंह, विपीन कुमार |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *