बेजुबान के लिये देवदूत बनी थाना मुनस्यारी पुलिस गहरी खाई में फंसी गाय को पुलिस व आईटीबीपी जवानों ने सुरक्षित निकाला |

पिथौरागढ़ | थाना मुनस्यारी में सावित्री देवी ने मोबाइल फोन से सूचना दी कि मुनस्यारी में पशुपालन कार्यालय के सामने पैदल जाने वाले रास्ते पर खाई में एक गाय गिर गई है ,जो निकल नहीं पा रही है इस सूचना पर थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या मय पुलिस टीम व आईटीबीपी के जवानों को लेकर रैस्क्यू उपकरणों सहित मौके गये,जहां एक गाय करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी । मुनस्यारी पुलिस व आईटीबीपी के जवानों द्वारा रस्सी से बांधकर ऊपर खींचकर गाय को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया । पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा घायल गाय का इलाज किया तथा उचित चारा खिलाकर उसे सकुशल छोड़ा गया। पुलिस व आईटीबीपी जवानों ने बेजुबान जानवर की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *