पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 प्रदीप कुमार मय टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कस्बा पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गयी । पुलिस ने चैकिंग के दौरान टनकपुर तिराहे के पास स्थित जय मां काली वर्कशाप में सामान सड़क पर फैलाकर यातायात बाधित करने वाले वर्कशाल संचालक के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । इस कार्रवाई से अब सड़क पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पुलिस की यह पहल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई की जायेगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।
सड़क पर सामान फैलाकर यातायात बाधित करना वर्कशाप संचालक को पड़ा भारी कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया 10 हजार का चालान |
















Leave a Reply