एसपी पिथौरागढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी / मासिक सम्मेलन का आयोजन: सभी अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) द्वारा पुलिस लाईन में अपराध गोष्ठी और मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में समस्त थाना चौकी और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक ने माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनसे आगे भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया ।
गोष्ठी में प्रमुख बिंदु निम्नलिखित थे:

व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का समाधान: सभी अधिकारी और कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका उचित निस्तारण किया गया।

कानून व्यवस्था पर सख्ती: कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कार्यों की समीक्षा: थाना और शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करने और रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।

लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा: थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और साक्ष्य के आधार पर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

वारण्टी अभियुक्तों, वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सम्मन तामीली तथा कुर्की वारण्टों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।

अधीकारी/कर्मचारियों का फिटनैस: सभी अधीकारी कर्मचारियों की शारीरिक फिटनैस रखने हेतु बताया गया और शारीरिक दक्षता बढ़ाने हेतु सुझाव भी रखे गए।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि आपके क्षेत्र में झरने,तालाब, नदियां, व अन्य जल स्रोतों को दूषित करने वालों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करें ।

सीनियर सिटिजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी एकत्र कर उनका समाधान करने हेतु निर्देश दिए।

गोष्ठी में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला समेत जनपद के सभी थाना और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *