पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मेंजनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के अंतर्गत:
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक बृजराज सिंह रावत निवासी टकाना पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन स्कूटी सीज की गयी ।
थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-किशन सिंह निवासी गौरीहाट पिथौरागढ़, 2-संजय कुमार निवासी सुवाकोट, वड्डा पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा किया गया ।
थाना डीडीहाट में सूचना मिली कि कस्बा डीडीहाट में दो लोगों ने आपस में लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी मय टीम के मौके पर पहुँचे जहां उक्त दोनों लोगों क्रमशः उमेश कफलिया निवासी हाटथर्प, डीडीहाट तथा संजीव कुमार निवासी दीनदयाल पार्क डीडीहाट को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गये । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचाना इन सभी प्रकार के मामलों में कुल 119 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply