थाना झूलाघाट पुलिस ने सीमावर्ती गांव बलतड़ी रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक समस्या और सुझावों की ली जानकारी |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में, पुलिस टीम, थाना झूलाघाट क्षेत्र के अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती गांव बलतड़ी में पहुंचे। पुलिस ने ग्रामवासियों के साथ रात्री चौपाल लगाकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जिसमें गांववासियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया । गोष्ठी के दौरान देशभर में चल रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों व साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और गांववासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नशे से बचने की शपथ भी दिलवाई गई। पुलिस ने साइबर अपराध बाल अपराध और उनसे बचने के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी । ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग इस अभियान में महत्वपूर्ण रहा जिससे पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास और समन्वय और भी मजबूत हुआ । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इस मौके पर झूलाघाट पुलिस की सराहना की और आगे भी ऐसी सामुदायिक पहल को जारी रखने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *