पिथौरागढ़ | रात्रि लगभग 12 बजे मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत रातापानी के पास एक पर्यटक दम्पति की पुरानी कार, सूनसान व खतरनाक सड़क पर चढ़ाई करने में असमर्थ हो गई। घनघोर अंधेरे व निर्जन स्थान को देख कर दम्पति भयभीत हो गए । घबराए हुए दम्पति द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम में सहायता हेतु कॉल किया गया। सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनस्यारी के थानाध्यक्ष अनिल आर्या मय फोर्स के साथ तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस की उपस्थिति से दम्पति को राहत मिली और उनका भय दूर हुआ। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा दम्पति को सुरक्षित मुनस्यारी लाया गया तथा उन्हें टूरिस्ट रेस्टा सेंटर (टीआरसी) में रुकवाया गया । उक्त पर्यटक दम्पति द्वारा मुनस्यारी पुलिस का आभार प्रकट किया गया एवं उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता, सहायता भावना व सेवा भावना की सराहना की गई । इस प्रकार मुनस्यारी पुलिस द्वारा ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ के संकल्प को साकार करते हुए मानवीयता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया ।
पुलिस ने निभाई मित्रता, सेवा और सुरक्षा की भूमिका – मुनस्यारी पुलिस की तत्परता से सुरक्षित पहुंचे पर्यटक दम्पति |















Leave a Reply