अवैध शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को कोतवाली अस्कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के अंतर्गत
1-थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रमेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान सिंघाली से ओगला रोड के पास आनंग सिंह खडायत निवासी उड़मा, पिथौरागढ़ को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

2-थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शांती व्यवस्था भंग करने वाले गोविन्द सिंह बोरा निवासी लधड़ा डीडीहाट , कपिल मेहरा निवासी शिव कॉलोनी डीडीहाट और हिमांशु कन्याल निवासी लेतार कन्याल पिथौरागढ़ को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

3-एसओ बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में हे0का0 प्रदीप पिलख्वाल मय टीम द्वारा शराब के नशे में अपने पडोसियो से लडाई-झगडा करने वाले सुरेश चन्द्र निवासी गणाई गंगोली को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के गिरफ्तार किया गया।

4- थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा लडाई-झगडा कर शांती भंग करने वाले हितेश सिंह निवासी डिगरा बलुवाकोट को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया ।

5- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में व0उ0नि0 अम्बी राम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक सूरज सिंह बिष्ट निवासी धारचुला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

6- थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, हे0का0 शंकर देवडी, हो0गा0 धिरेन्द्र पाठक द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज कुमार निवासी भट्टीगांव थल पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 164 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *