पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में
क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के अंतर्गत
एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 चन्द्रशेखर, का0 महेश बोरा द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान दातु खेड़ा गेट जौलजीबी के पास प्रेम भण्डारी पुत्र भगवान सिंह निवासी सिलौनी, अस्कोट को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
एसओ कोतवाली डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा होटल ढाबा चैकिंग के दौरान आदि चौरा चामा रोड पर स्थित एक ढाबे में अवैध शराब परोसने वाले ढाबा संचालक कल्याण सिंह चौहान पुत्र उमेद सिंह निवासी हुनेरा, डीडीहाट को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव धर्मशक्तु निवासी हिमालय होटल डीडीहाट द्वारा गाली गलौच, लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ है । पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
एसओ बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक शुभम कुमार निवासी नया बाजार बेरीनाग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
कस्बा धारचुला में दो लोगों क्रमशः
भूपेन्द्र सिंह पुत्र पान सिंह निवासी गागरा थाना बलुवाकोट व दान सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम कालिका गोठी धुरा, धारचुला द्वारा वन वे टैफिक व्यवस्था में विपरीत दिशा में वाहन ले जाने तथा पुलिस द्वारा समझाने पर भी आदेशों का उल्लंघन कर सरे आम उत्पात मचाया जा रहा था । उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 128 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply