पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत
1- थाना बेरीनाग में थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में एचसीपी गिरीश चन्द्र एवं पुलिस टीम द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्तियों, कमलेश कुमार एवं दीप चन्द, निवासी बड़यूड़ा बेरीनाग को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
2- थाना झूलाघाट क्षेत्र में थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थल पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पूरन राम, निवासी भटेड़ी झूलाघाट को धारा 170/135/126 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
3- थाना अस्कोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे मनोज कुमार, निवासी ओगला को पुलिस द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद न मानने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
4- थाना कनालीछीना क्षेत्र में थानाध्यक्ष आरती के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालक धर्मेन्द्र कुमार, निवासी उडेरी कनालीछीना को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाने व हुड़दंग मचाने वाले कुल 93 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई
।















Leave a Reply