पिथौरागढ़ | विगत दिवस ग्राम रामपुर शेराघाट में थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उन्हें जागरूक किया गया । चौपाल में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी द्वारा पुलिस टीम सहित यात्रा सीजन में होने वाले विभिन्न प्रकार के फ्रॉड जैसे—फर्जी होटल/धार्मिक यात्रा बुकिंग वेबसाइट, हेलीकॉप्टर बुकिंग से संबंधित स्कैम, एनीडेस्क स्कैम, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, ओटीपी व डेबिट/क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन सुरक्षित रहने के उपाय भी ग्रामीणों के साथ साझा किए गए । इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गुड समेरिटन की भूमिका, नशे के दुष्परिणाम, महिला एवं बाल अपराध से सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा मानव तस्करी के प्रति सतर्कता जैसे विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया । इस चौपाल का उद्देश्य आमजन को कानूनी, सामाजिक एवं तकनीकी जोखिमों से अवगत कराना तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा ।
थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा शेराघाट क्षेत्र में आमजन को किया गया जागरूक |















Leave a Reply