पिथौरागढ़ | वर्ष 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही । नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एसपी पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एवं प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम मठखानी के पास देवेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम मठखानी, ग्राम सभा चैसर, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 403 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई । तलाशी के दौरान उसके पास से ₹17,800/- की नकदी भी बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा तस्करी से संबंधित अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है ।
विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त देवेन्द्र सिंह के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त- देवेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह ग्राम मठखानी, ग्राम सभा चैसर, जनपद पिथौरागढ़ उम्र 42 वर्ष
बरामद माल- 403 ग्राम अवैध चरस,₹17,800/- नगद
बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत: ₹80,600/- लगभग















Leave a Reply