पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में यात्रा सीजन संबंधित स्कैम, साइबर अपराध और अन्य डिजिटल स्कैमों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में, पुलिस टीम ने खिर्माण्डे गंगोलीहाट के स्थानीय लोगो के साथ जागरूकता अभियान चलाया । अगामी यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना को देखते हुए, पुलिस टीम ने फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी, एनीडैस्क स्कैम, चाईनीज लोन एप स्कैम, डीजीटल स्कैम जैसे डिजिटल स्कैमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा, पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, बाल अपराध साइबर अपराध, मानव तस्करी और डिजिटल स्कैम से बचने के उपायों के बारे में भी बताया। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान गुड समेरिटन’ बनने के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।
थाना गंगोलीहाट पुलिस ने डिजीटल स्कैम व नशे के दुष्परिणामों के बारे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |















Leave a Reply