पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ के आखिरी गांव कनार में कोतवाली जौलजीबी पुलिस, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में, 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके अपर उ0नि0 अशोक चौधरी मय पुलिस टीम ग्राम कनार पहुँचे। पुलिस ने ग्रामवासियों के साथ रात्री चौपाल लगाकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें गांववासियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया । गोष्ठी के दौरान आगामी चारधाम यात्रा में सम्भावित स्कैमो के बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही नये डिजीटल स्कैम जैसे डिजीटल अरैस्ट, डैबिट/क्रैडिट कार्ड स्कैम, चाईनीज़ लोन एप स्कैम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । पुलिस ने साइबर अपराध, बाल अपराध और उनसे बचने के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी । ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग इस अभियान में महत्वपूर्ण रहा, जिससे पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास और समन्वय और भी मजबूत हुआ। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इस मौके पर जौलजीबी पुलिस की सराहना की और आगे भी ऐसी सामुदायिक पहल को जारी रखने की बात कही ।
मुख्य सड़क मार्ग से 18 किमी पैदल कनार गांव पहुंची कोतवाली जौलजीबी पुलिस गांव वालों के साथ रात्रि चौपाल लगाकर विभिन्न विषयों पर किया जागरूक |















Leave a Reply