कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन को किया गया जागरूक |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस जाख, पिथौरागढ़ में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया । इस रात्रि चौपाल की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा की गई। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी वरिष्ठ उप निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, चौकी एंचोली प्रभारी कमलेश जोशी तथा उप निरीक्षक मनोज जलाल भी उपस्थित रहे ।

चौपाल में यात्रा सीजन के दौरान होने वाले फ्रॉड जैसे:
• फर्जी होटल/धार्मिक यात्रा बुकिंग वेबसाइट
• हेलीकॉप्टर बुकिंग से संबंधित स्कैम
• एनीडेस्क स्कैम
• डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड
• ओटीपी व डेबिट/क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी
आदि के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन सुरक्षित रहने के उपाय भी साझा किए गए।
इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम द्वारा निम्न विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया:
• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व गुड समेरिटन की भूमिका
• नशे के दुष्परिणाम
• महिला एवं बाल अपराध से बचाव
• साइबर अपराध
• मानव तस्करी के प्रति सतर्कता
चौपाल का उद्देश्य आमजन को कानूनी, सामाजिक एवं तकनीकी जोखिमों से अवगत कराना तथा उनके बीच सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करना रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *