थाना डीडीहाट पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप सिश्रा एवं पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र निवासी जीआईसी वार्ड, डीडीहाट को अभियुक्त के निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में एम.वी. एक्ट के अंतर्गत वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *