थाना झूलाघाट द्वारा एसएसबी के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा एसएसबी के साथ मिलकर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था। संयुक्त टीम द्वारा झूला पुल क्षेत्र में विशेष चेकिंग की गई, जहां आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सावधानीपूर्वक जांच की गई। इस दौरान सभी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और किसी भी अवैध कार्यवाही को तुरंत रोका गया। साथ ही, भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त, सीमा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर भी स्थानीय निवासियों को जानकारी दी गई और उन्हें ऐसे कार्यों से दूर रहने तथा सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की गई । पुलिस द्वारा क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया कि वे सीमा सुरक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। यह अभियान भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेगा ताकि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *