पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 पूजा मेहरा, हे0का0 संजय चौहान, हे0का0 प्रकाश चन्द्र द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह मेहता निवासी बेरीनाग को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया ।उक्त अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय में चैक बाउन्स का वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हुए , जिसके बाद अदालत ने उक्त अभियुक्तो के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए । अभियुक्तो को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |















Leave a Reply