पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अक्षय गुप्ता निवासी मल्ली बाजार धारचुला को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले को कोतवाली धारचुला पुलिस ने कराई हवालात की सैर |
















Leave a Reply