पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल में राम प्रकाश वर्मा निवासी ग्वालीयर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका सलेटी मूनाकोट में आर्मी कंस्ट्रक्शन साइट से एक पोर्टेबल वैल्डिंग मशीन और एक ग्राइंडर चोरी हो गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में मामला दर्ज किया गया। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के मार्गदर्शन में और एसओ प्रकाश पाण्डे की अगुवाई में पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत और टीम हे0का0 जरनैल सिंह, का0 मनोहर कापडी, का0 गोविन्द रौतेला ने मुखबिर की सूचना पर वड्डा के पास झूलाघाट रोड से सूमित निवासी मड़ेगांव वड्डा उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। सूमित के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया । पूछताछ के दौरान सूमित ने चोरी करने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने चोरी का सामान शराब खरीदने के लिए बेचने की योजना बनाई थी। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने चोरी का खुलासा किया चोरी का सामान बेचकर शराब की लत पूरी करता था आरोपी |
















Leave a Reply