ढाबे की आड में शराब बेचने वाले को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने धर दबोचा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 व्यक्तियों को पुलिस ने कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्नलिखित कार्रवाई की गई:

1- थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अ0उ0नि0 मौ0 आकिल सिद्दीकी, हे0का0 देशदीपक सिंह, चालक आन सिंह, हे0का0 दिवाकर सिंह द्वारा कस्बा गंगोलीहाट में चैकिंग के दौरान एक ढाबे से स्चालक विनोद सिंह बोरा निवासी ग्राम बग्गर धारापानी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) के कब्जे से 03 बोतल अवैध कच्ची शराब व 01 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना गंगोलीहाट में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधीनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
2- थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक मनमोहन सिंह निवासी नया बाज़ार बेरीनाग को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किया गया।
3- थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक बलवन्त सिंह निवासी मदकोट और खगेन्द्र सिंह निवासी रिकू मुनस्यारी को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किया गया।
4-थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक माधव सिंह कन्यालन निवासी अनड़ा और नन्दन सिंह कन्याल निवासी थल रोड डीडीहाट को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किया गया।
5-थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पुष्कर सेलाल निवासी मल्ला छारछूम को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 203 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *