कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ड्रिंक एण्ड ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा स्वयं अभियान किया सुपरवाइज |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में ड्रिंक एण्ड ड्राइव, रैस ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि की रोकथाम हेतु पुलिस को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पुलिस ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाने और स्टंट करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है । विगत दिवस, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ के चण्डाक क्षेत्र में एक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ ने स्वयं उपस्थिति दर्ज की और अभियान की निगरानी की। इसके अलावा, कोतवाली पिथौरागढ़ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, चौकी चण्डाक प्रभारी उपनिरीक्षक ललित डंगवाल, उपनिरीक्षक संदीप पिलखवाल सहित अन्य पुलिस बल भी अभियान में शामिल था । अभियान के दौरान, कुल 05 व्यक्तियों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। इन व्यक्तियों के खिलाफ ड्रिंक एण्ड ड्राइव के तहत कानूनी कार्रवाई की गई और उनके वाहन सीज कर दिए गए। पुलिस ने सुनिश्चित किया कि सड़क सुरक्षा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सके । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़क पर किसी भी प्रकार की असावधानी और लापरवाही को रोका जा सके और पिथौरागढ़ को सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *