पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी जीआईसी अस्कोट में थाना अस्कोट पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चारधाम यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्र आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज मय पुलिस टीम द्वार जीआईसी अस्कोट के टीचिंग स्टाफ और बच्चो के साथ जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । अगामी यात्रा सीजन में यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना को देखते हुए, पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों को फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, इस अवसर पर जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए । इसके अलावा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध, मानव तस्करी और डिजिटल स्कैम से संबंधित जानकारी भी दी गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *