नशा मुक्ति केन्द्र पहुँची एसओजी/ एनटीएफ टीम नशे के दलदल से युवाओं को निकालने हेतु किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार प्रभारी एसओजी/एनटीएफ मनोज पाण्डेय अपनी टीम के साथ हिमालयन ग्रामोद्योग विकास संस्था, नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे । इस दौरान मनोज पाण्डेय ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक एवं स्टाफ के साथ बैठक की और नशे पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा उनके पुनर्वास के लिए आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए । टीम ने नशे के दलदल से युवाओं को बाहर निकालने के लिए केंद्र में चल रहे कार्यक्रमों का जायजा लिया और संचालक को आवश्यक सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर टीम ने नशा उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की । पुलिस प्रशासन का यह प्रयास समाज में नशे की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *