पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ के गुमशुदाओं की तलाश हेतु एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान, नेपाल पुलिस के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गुमशुदाओं की जानकारी साझा की गई। इस अभियान के तहत, गुमशुदाओं के भारत और नेपाल में पोस्टर चस्पा किए गए हैं, ताकि दोनों देशों के नागरिकों को सूचित किया जा सके। नेपाल पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के साथ समन्वय बनाकर, गुमशुदाओं की तलाश करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं । इस अभियान में थानाध्यक्ष झूलाघाट श्री दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मय थाना झूलाघाट पुलिस टीम एएचटीयू से हे0का0 दीपक खनका, का0 रणवीर कंबोज, और का0 प्रदीप मावड़ी शामिल रहे । इसके साथ ही, मानव तस्करी, बाल अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न पोस्टर और पंपलेट चस्पा किए गए हैं ।
गुमशुदाओं की तलाश हेतु अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलाया अभियान एचटीयू पिथौरागढ़, थाना झूलाघाट, नेपाल पुलिस की संयुक्त मीटिंग |















Leave a Reply