शराब के नशे में पोर्टर भर्ती में बाधा डालने वाले को कोतवाली धारचुला पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला क्षेत्र में वर्तमान में चल रही पोर्टर भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक व्यक्ति, पवन सिंह ठगुन्ना, निवासी कालिका धारचुला, शराब के नशे में भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालकर अभ्यर्थियों को परेशान कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम आर्या ने पवन सिंह ठगुन्ना को भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालने और अभ्यर्थियों को परेशान कर शांति भंग करने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *