पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में जनपद में आगामी यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों को होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विशेष रूप से चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदिकैलाश/ओम पर्वत यात्रा और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी प्रदान की गई । इस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में साइबर सेल से हे0का0 अनिल कुमार और का0 मनोज कुमार ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य संबंधित मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । आगामी यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं में वृद्धि की संभावना को ध्यान में रखते हुए, पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी, और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई । सेमीनार में प्रतीसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला सहित पुलिस लाइन के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
।
पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में जागरूकता पर विशेष कार्यशाला |
















Leave a Reply