ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 78 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी-

थाना जाजरदेवल में सूचना मिली कि वड्डा में एक व्यक्ति ने सरे आम गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर एसओ जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में प्रभारी चौकी वड्डा आशीष कुमार मय टीम के मौके पर पहुँचे जहां उक्त व्यक्ति महेन्द्र सिंह निवासी लेलू पिथौरागढ़ को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह मरने मारने पर उतारू हो रहा था । उससे पहले कोई अप्रिय घटना कारित कर लेता, पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।

थाना बलुवाकोट में सूचना मिली कि गो घाटीबगड़ में एक व्यक्ति ने गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर एसओ बलुवाकोट मेघा शर्मा मय टीम के मौके पर पहुँचे जहां उक्त व्यक्ति अर्जुन ग्वाल निवासी गो घाटीबगढ़ को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह मरने मारने पर उतारू हो रहा था । उससे पहले कोई अप्रिय घटना कारित कर लेता, पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 78 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *