थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा ने ग्राम छारछुम में रात्रि चौपाल लगाकर, महिला मंगल दल को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में किया जागरूकता |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, की टिकट बुकिंग को लेकर फर्जी वेबसाइटों से बचने हेतु साइबर ठगी के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम छारछुम में महिला मंगल दल के साथ रात्रि चौपाल लगाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान, आगामी यात्रा सीजन के दौरान धोखाधड़ी के मामलों जैसे फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, युवाओं, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल आदि को विस्तृत जानकारी दी गई। कस्बा धारचुला में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किये । साथ ही, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल अपराध, डिजिटल स्कैम आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने की प्रेरणा भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *