पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी-
1- थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक अमित कुमार (निवासी बरेली उ0प्र0) और महेन्द्र सिंह (निवासी लिन्ठ्यूडा पिथौरागढ़) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह और थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीष सिंह के नेतृत्व में क्रमशः पुलिस टीम उ0नि0 अम्बी राम द्वारा जितेन्द्र सिंह ठगुन्ना (निवासी कालिका धारचुला) और अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा द्वारा कार्तिक प्रसाद (निवासी डीडीहाट) को थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
3- थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सरे आम उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करने व पुलिस द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन न करने पर 1.विकास चन्द (निवासी झूलाघाट), 2. मनोज सिंह (निवासी झूलाघाट), 3. दीपेन्द्र प्रसाद (निवासी झूलाघाट), 4. अरमान कोहली (निवासी झूलाघाट) और 5. संदीप चन्द (निवासी झूलाघाट) को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया और पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान की कार्यवाही भी की गई ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 85 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

















Leave a Reply