पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 सुप्रिया नेगी, हे0का0 मनोज कुमार, का0 गोविन्द रौतेला, का0 सुरेन्द्र रौतेला द्वारा अभियुक्त अशोक सिंह पुत्र हरक सिंह निवासी भंडाकी गांव जाजरदेवल को जाजरदेवल पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया ।उक्त अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय में एमवी एक्ट के तहत वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ , जिसके बाद अदालत ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply