14वीं वाहीनी आईटीबीपी के साथ थाना मुनस्यारी का चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर व अन्य विषयों पर विशेष जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में 14वीं वाहीनी आईटीबीपी मुनस्यारी में आईटीबीपी के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । आगामी चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा के दौरान होने वाली धोखाधड़ी जैसे फेक यात्रा वेबसाइट, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और बचाव के उपाय साझा किए गए । साथ ही, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल अपराध, डिजिटल स्कैम आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने की प्रेरणा भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *