आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत आपसी सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन ।

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में कोतवाली पिथौरागढ़ में पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र में निवासरत विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय व्यापारियों/ व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सीएलजी सदस्यों, वॉलंटियर्स और सम्भ्रान्त व्यक्तियों/ पीस कमेटी के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी और वरिष्ठ उ.नि. मदन सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ईद पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना था । गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। साथ ही, पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी व्यापारियों और प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी दुकान/कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से लगाए रखें । सभी को आपसी भाईचारे के साथ ईद पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई। इसके अलावा, हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों की जानकारी डॉयल-112 के माध्यम से पुलिस को देने के निर्देश दिए गए, ताकि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *