पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष झूलाघाट श्री दिनेश चन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत और थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में क्रमशः मजीरकांडा झूलाघाट, हडियात बेरीनाग में रात्री चौपाल, मुवानी बुंगाछीना रसियापाटा और जीआईसी डीडीहाट में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किए गए । आगामी चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा हेतु स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, युवाओं, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल आदि को जागरूक किया गया। यात्रा सीजन के दौरान होने वाले धोखाधड़ी जैसे फेक यात्रा वेबसाइट, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और बचाव के उपाय साझा किए गए । साथ ही यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराधों, साइबर क्राइम, बाल अपराध, डिजिटल स्कैम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सभी को गुड समेरिटन बनने के लिए भी प्रेरित किया गया ।
चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा हेतु विशेष जागरूकता |
















Leave a Reply