कोतवाली डीडीहाट थाना नाचनी थाना झूलाघाट पुलिस द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा साइबर क्राइम नशे के दुष्परिणामों महिला अपराधों आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में विगत दिवस सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत, सीओ धारचुला संजय कुमार पाण्डे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज, थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी, थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्रमशः जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट, गूटी जूनियर हाई स्कूल, झूलाघाट में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चो और युवाओ को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों, साइबर क्राइम, बाल अपराध, डिजीटल स्कैम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सभी को गुड समेरिटन बनने के लिए भी प्रेरित किया गया | अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *