पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी-
1- थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 खीम सिंह बिष्ट मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक प्रकाश कुमार निवासी नाचनी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीष सिंह मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान योगेश कुमार निवासी शिमला कलोनी डीडीहाट को सरे आम उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करने पर धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 114 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

















Leave a Reply