02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार तस्करी में लिप्त थार को किया सीज |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर कड़ी नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत, का0 मनोहर कापडी, का0 त्रिलोक सिह द्वारा अडकिनी सिलौनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने का इशारा किया गया, पर चालक वाहन को सिलौनी रोड में भगा कर ले गया। शक होने पर उक्त का पीछा कर रोका गया और वाहन की जांच की गई। वाहन से 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (24 बोतल) के साथ अभियुक्त मिलाप सिंह पुत्र स्व0 गोपाल सिंह निवासी हल्दू थाना जाजरदेवल को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में लिप्त थार भी सीज की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *