थाना जाजरदेवल पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत मय टीम द्वारा अभियुक्त पंकज कुमार निवासी वड्डा हाल निवासी केमू बस स्टेशन को कोमू बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया ।उक्त अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय में 380/427/411 भादवि के तहत वाद चल रहा था ।
अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ , जिसके बाद अदालत ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *