पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर चैकिंग के दौरान मजदूरों को बिना सत्यापन के पाया गया। पुलिस ने सम्बन्धित ठेकेदार मदन सिंह के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये के चालान जारी किया गया । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
थाना कनालीछीना पुलिस ने ठेकेदार के विरूद्ध जारी किया 10 हजार का चालान |
















Leave a Reply