पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी-
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 प्रियंका मौनी का0 दिनेश जोशी हे0गा0 कुंदन राम द्वारा नई बस्ती में एक महिला रेखा देवी पत्नी गणेश आर्या निवासी नई बस्ती थाना डीडीहाट जनपद पिथौरागढ को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना डीडीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह हे0 का0 नैन सिंह हे0 का0 पंकज भण्डारी हे0 का0 गोविन्द वर्मा द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों क्रमशः 1-प्रेम सिंह धामी निवासी ग्राम जुम्मा धारचुला, 2-हिमांसु सिंह धामी निवासी ग्राम खेला धारचुला, 3-करन सिंह धामी निवासी ग्राम खेला धारचुला को गिरफ्तार कर तीनों के वाहन सीज किये गये । इसी क्रम में तीन लोगों क्रमशः 1- कैलाश बढ़ाल निवासी पांगला पिथौरागढ़, 2-आयुष सिंह धामी निवासी खेला धारचुला, 3- किशन सिंह धामी निवासी खेला धारचुला को सरे आम सड़कों पर उत्पात मचाकर आने जाने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा था । पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नितेश नाथ निवासी विण चैंसर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम मय पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राहुल गिरी निवासी ऐचोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान महेन्द्र सिंह निवासी कनालीछीना को सरे आम उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करने पर धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 120 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply