पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने जनपद पुलिस टो अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने व ट्रेफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं । जिस क्रम में सीओ डीडीहाट के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अवैध तस्करी को रोकने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे का प्रयोग करते हुए निगरानी की गई जिससे अभियान और भी प्रभावी हुआ।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अवैध तस्करी करने वालों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान ड्रोन का किया गया प्रयोग |
















Leave a Reply