शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन 02 वाहन चालकों को कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़  | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़  गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला  संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी |

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विनोद कुमार निवासी ग्राम मलान छड़नदेव को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल  प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत (चौकी प्रभारी वड्डा) का0 मनोहर कापड़ी का0 त्रिलोक सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कस्बा वड्डा स्थित एक दुकान में अवैध शराब बेचने/परोसने वाले दुकान संचालक हरीश सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी लेलू थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त हरीश सिंह मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है ।

थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राहुल सिंह भण्डारी निवासी बांस पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 82 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *