पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0 का0 पूरन सिंह, हे0 का0 कमल मेहरा का0 महेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा को सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था। पुलिस टीम ने झूला पुल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जहां आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत रोका गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अवैध तस्करी को रोकने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे का प्रयोग करते हुए निगरानी की गई जिससे अभियान और भी प्रभावी हुआ। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सीमा सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। 
कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा सीमा सुरक्षा के लिए सघन चेकिंग अभियान ड्रोन का किया गया प्रयोग |
















Leave a Reply