पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ पर संजय शर्मा निवासी भाटकोट द्वारा तहरीर दी गई कि भाटकोट क्षेत्र में उनका नये घर का कार्य चल रहा है और वहा से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर से लोहे की 40 प्लेट चोरी की गई है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में उक्त मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया । सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 संदीप पिलख्वाल द्वारा उक्त मामले की जाँच की गई । पुलिस टीम उ0नि0 संदीप पिलख्वाल उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी हे0का0 विरेन्द्र जीना का0 विमल वर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर देव सिंह पार्किंग के नीचले छोर से क्षितिज सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी मिशन भाटकोट और दिलीप कुमार पुत्र जयराज निवासी गोकल्या दारचूला (नेपाल) के कब्जे से चोरी की गई लोहे की प्लेट बरामद की गई । क्षितिज सिंह और दिलिप कुमार उक्त को गिरफ्तार किया गया ।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया चोरी का खुलासा |
















Leave a Reply