आर्थिक तंगी व अज्ञानता के कारण पढ़ाई से वंचित 04 बच्चों को ए0एच0टी0यू0 टीम ने किया चिन्हित |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  रेखा यादव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में ए0एच0टी0यू0 टीम पिथौरागढ़ द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत जो बच्चे किसी भी कारण से स्कूल से ड्रापआउट हो चुके हैं या स्कूल नही जा पा रहे हैं, उनको चिन्हित कर उनका पुनः स्कूल में दाखिला कराने के लिए उनको किताबें स्कूल ड्रैस आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है । इसी क्रम में  जनपद की ए0एच0टी0यू0 टीम एचसीपी तारा बोनाल हे0 का0 दीपक खनका का0 निर्मल किशोर, का0 रणवीर कम्बोज द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत आर्थिक तंगी के कारण परिजनों द्वारा स्कूल नहीं भेजे गये 04 बच्चो को चिन्हित किया गया ।
इसी क्रम में राजकीय आदर्श कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोस्टामानू में भिक्षावृती मानव तसकरी बालश्रम व अन्य बाल अपराधो की रोकथाम हेतु जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई । साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में जागरूकता पोस्टर और बैनर चस्पा किये गये । अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *