पिथौरागढ़ | |पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा जिला सत्र न्यायालय पिथौरागढ़ में विधिक सलाहकारों और वालंटियर्स को दैविक आपदा मानवजनित आपदा एवं प्राकृतिक आपदा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसी भी प्रकार की आपदा घटित होने पर आमजनमानस का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय देवत में जे0बी0 मेमोरीयल मानस एकेडेमी पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अध्यापक ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को आग बुझाने के तरीके बताए गए और मॉक ड्रिल कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आगजनी के दौरान सबसे पहले क्या करना चाहिए और आग को काबू करने के लिए किन-किन उपकरणों का उपयोग करना चाहिए ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।
न्यायालय पिथौरागढ़ और प्राथमिक विद्यालय देवत में जागरूकता कार्यक्रम और फायर ड्रिल प्रदर्शन |
















Leave a Reply